भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में लगाया चौपाल
रुद्रपुर,देवरिया।बांसगांव संदेश।भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद के पुत्र विश्व विजय निषाद ने रुद्रपुर क्षेत्र में लगाया चौपाल।चौपाल के माध्यम से उन्होंने भाजपा की नीतियों को लोगों से बताया तो चौपाल में आए जनसमूह का आभार भी व्यक्त करते हुए कहा कि आप अपनी समस्याएं अवगत कराएं। आपकी समस्याओं को शासन प्रशासन को भेजा जाएगा और उसके अनुरूप काम किया जाएगा। विश्व विजय निषाद गौरी बाजार ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि भी है और रुद्रपुर से विधायक व प्रदेश में मंत्री के पुत्र हैं। चौपाल कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपलब्ध रहे जहां पर उन्होंने अपनी अपनी समस्याओं को बताया। यह चौपाल भाजपा की नीतियों को बताने के लिए लगाया गया था।
0016
Author: Anup Singh Rudrapur
Post Views:
157