सहारा श्री के निधन पर लोगों ने जताया शोक

 

चौरीचौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सहारा ग्रुप के मुखिया सुब्रत राय सहारा के निधन पर सरदारनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभ्यनन्दन द्विवेदी ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहारा ने देश के लोगों को बड़ा सहारा दिया। उनका निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने तमाम कंपनियों और संस्थानों को खोलकर देश मे रोजगार का अवसर दिया है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया था। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य जितेंद्र पांडेय, रघु ओझा उर्फ विक्की आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके अलावा तमाम लोगों ने सहाराश्री के निधन पर सहारा से जुड़े शाखा प्रबंधक व एजेंटों ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *