
Latest News in Hindi, India News, Breaking News Today, Gorakhpur News, Crime News,
चौरी चौरा गोरखपुर । बांसगांव संदेश। छठ महापर्व के मद्देनजर तरकुलहा मंदिर के सामने स्थित पोखरे पर आने वाले छठ व्रतियों की सुविधा के लिए बुधवार को श्रमदान कर पोखरे की सफाई की गई। श्रमदान कर सफाई करने वालों ने पोखरे के आसपास व पोखरे के अंदर मौजूद गंदगी को साफ किया। मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट व व्यापार मंडल के संयुक्त प्रयास से तरकुलहा देवी मंदिर के सामने स्थित पोखरे के किनारे घाटों की विधिवत सफाई की गई।श्रमदान के द्वारा इस सफाई अभियान में प्रमुख रूप से हरीश राजभर, अमरनाथ जायसवाल, लालबचन पासवान, राजेन्द्र शर्मा, ऋषि कपूर साहनी, सोनू पासवान, सुग्रीव साहनी, रामनरायन राजभर, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हिमांचल साहनी, गोलू हरेंद्र जायसवाल मोनू मद्धेशिया रामजन्म, सोनू, राजेन्द्र शर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल, विजय जायसवाल, कोमल, राहुल, सुदर्शन, रामअवध, सूरज मद्धेशिया, रिंकू मद्धेशिया, राहुल शर्मा, हरिओम, राकेश सैनी, जय प्रकाश, विशाल उर्फ नाटे, राजन, पप्पू, जितेंद्र चौहान, बृजकिशोर, राजेश यादव सहित भारी संख्या में व्यापारी व गणमान्य उपस्थित रहे।