
Latest News in Hindi, India News, Breaking News Today, Gorakhpur News, Crime News,
चौरी चौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा में दशहरा पर्व पर धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के निदेशक सृंजय कुमार मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को इस पर्व की शुभकामना देते हुए हमेशा सत्य व अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने समस्त छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां की यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। हम सभी को मन कर्म एवं वचन से हमेशा अच्छे पथ का अनुशरण करना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं द्वारा रामायण पाठ के प्रसंग का मंचन किया गया। जिसमें लक्ष्मण परशुराम संवाद राम वन गमन अशोक वाटिका अहिल्या प्रसंग रावण वध भगवान श्री राम का राज्याभिषेक एवं उसके उपरांत लव कुश प्रसंग का भी मंचन किया गया, जो बहुत ही मनमोहक रहा।
कार्यक्रम में निदेशिका अनुराधा मिश्रा सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्रा विमला पांडेय सुशील कुमार नायक राकेश श्रीवास्तव दानवीर सिंह अनिल सिंह अनिल कुमार पांडे राजनारायण पांडे अमरजीत कौर नीलिमा शुक्ला सीमा राय किरन जायसवाल अनीता गुप्ता वंदना त्रिपाठी, मनीष दुबे सोफिया बानो अश्वनी त्रिपाठी अनिरुद्ध यादव इसरार अहमद नागेंद्र प्रसाद आदित्य कुशवाहा रजनीश सिंह नरेंद्र त्रिपाठी संजय द्विवेदी अनूप शुक्ला असलम खान अशोक सिंह सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।