चौरी चौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया गया। उप निरीक्षक हरेंद्र प्रसाद यादव, महिला उप निरीक्षक माधवी सिंह , महिला कांस्टेबल साजिया खातून एवं सुमन वर्मा ने छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि सरकार छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है और ऐसे ही समय-समय पर जागरूकता के लिए अभियान चलता भी रहेगा।
इस कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 1081, 112, 102, 108 व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साजिया खातून ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की सरकार की मंशा है बेटियां अब चुप ना रहें, तत्काल अपनी परेशानी बताएं, पुलिस तुरंत पहुंचेगी। उप निरीक्षक माधवी सिंह ने छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि आपको कोई भी गतिविधि गलत लग रही है तो तत्काल उसका विरोध करें। किसी भी परिस्थिति में अपराध को बर्दाश्त ना करें, खुलकर बोलें। आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करे, निजता की सुरक्षा करते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सबल बनाने के लिए सुरक्षित समाज की आवश्यकता होती है और ऐसे में महिला सशक्तिकरण बहुत ही आवश्यक है।

इस अवसर पर निदेशिका अनुराधा मिश्रा, विमला पांडे, राकेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, प्रतिमा उपाध्याय, अनीता पासवान, आदित्यनाथ कुशवाहा, दानवीर सिंह, सुशील कुमार नायक, पवन उपाध्याय, सोफिया बानो, नीलिमा शुक्ला, अनिल कुमार पांडे, नरेंद्र त्रिपाठी, अनीता गुप्ता, किरन जायसवाल, सीमा राय, वंदना त्रिपाठी, अमरजीत कौर, राजनारायण पांडे, अश्वनी त्रिपाठी, संजय कुमार द्विवेदी, अंजलि जायसवाल, मनीष दुबे नागेंद्र प्रसाद, रजनीश सिंह, घनश्याम सिंह, अनिरुद्ध यादव, इसरार अहमद, अनूप शुक्ला, असलम खान, अशोक सिंह एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।