
Latest News in Hindi, India News, Breaking News Today, Gorakhpur News, Crime News,
ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। झंगहा क्षेत्र के झंगहा से बरही जाने वाले मार्ग पर गौरी घाट पक्का पुल के पास अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक को रौद दिया। आमने-सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
प्राप्त सूचना के अनुसार डीहघाट निवासी अशोक कुमार (45), रजनीश (36) व मनीष (26) सोमवार को बाइक से बरही से झंगहा की तरफ जा रहे थे। गौरी घाट पुल पर विपरीत दिशा की तरफ से आ रही बोलेरो से आमने सामने की टक्कर में तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची झंगहा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। अशोक कुमार की रास्ते में ही मौत हो गई। रजनीश और मनीष का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चोट अधिक लगने के कारण रजनीश की स्थिति काफी गंभीर है। तीनों सगे भाई हैं।
बाईक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। हेलमेट पहने रहते तो बच जाती जान। मृतक अशोक कुमार के 17 वर्षीय निखिल और 6 वर्षीय पुत्र राज हैं। अशोक कुमार दुबई से करीब 20 दिन पूर्व ही घर आए थे। बोलेरो का चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। बोलरो को झंगहा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।