आर्केस्ट्रा पार्टी से भरी पिकअप सड़क पर खड़े कंटेनर में जा घुसी 2 की मौत 9 घायल

रूद्रपुर देवरिया।बांसगांव संदेश

देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पूरवा के पास बुधवार भोर में आर्केस्ट्रा पार्टी की पिकअप सड़क पर खड़े कंटेनर में घुसने से दो की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात का समय होने के कारण घायलों तक सहायता पहुंचने में भी देरी हुई।पिकअप की कंटेनर से इतनी जोरदार टक्कर हुई कि घरों में सोए लोग जग गए। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मरने वालों में एक युवती भी शामिल है। मृतक मऊ जनपद के रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। आशंका जताई जा रही है कि भोर का समय होने के कारण पिकअप चालक को नींद आने से दुर्घटना घटी।आर्केस्ट्रा पार्टी सरदारनगर, चौरीचौरी से एक विवाह समारोह से लौट रही थी। उन्हें गृह जनपद मऊ जाना था। वहीं से बुकिंग में ये लोग सरदारनगर आए थे। जैसे ही पिकअप सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे पर पहुंची, सड़क पर खड़ी कंटेनर से पीछे से जा घुसी।हादसे में मऊ जनपद के थाना मधुबन के खीरी कोठा निवासी रामकेश (25) और दीपिका (23) की मौत हो गई। जबकि घायल नंदलाल, राहुल, महेंद्र, प्रिंस, पृथ्वी साहनी, प्रिंस साहनी खीरी कोठा के रहने वाले हैं। वहीं पूजा, भगवानपुर, जिला भद्रक, ओडिसा व सरिता मिश्रा, भुवनेश्वर, ओडिसा की निवासी हैं।सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार भोर में करीब तीन बजे दुर्घटना में दो की मौत हुई है। सड़क पर खड़े कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *