भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल दो छात्राओं को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

Latest News in Hindi, India News, Breaking News Today, Gorakhpur News, Crime News,
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल दो छात्राओं को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार शांतिकुंज द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा (बी.एस.जी.पी. ) में श्री नेहरू इंटर कॉलेज अमहिया क्षेत्र खोराबार गोरखपुर के कक्षा 12 की छात्रा भानमती चौहान पुत्री हरिद्वार ने जिले में द्वितीय स्थान तथा उत्तम पासवान पुत्री विनोद पासवान ने तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के 250 छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय में अच्छा अंक प्राप्त करने पर उनको भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर गिरिजेश कुमार पाण्डेय ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का स्थान सर्वोपरि है जिसके माध्यम से कर्मपथ सदैव प्रकाशमान होते हैं। गुणवत्तापूर्ण, अच्छी शिक्षा बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए हम यहां अपने छात्रों को एक अच्छा वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां वे सभी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। लक्ष्य निष्ठ बनकर आप सब सफलता के शीर्ष पर पहुंच सकते हैं। आज हमारे विद्यालय की छात्रा जिला व तहसील स्तर पर प्रथम और द्वितीय आई हैं, विद्यालय परिवार के शिक्षकों की अनुशासित कर्म निष्ठा है। इसी की एक कड़ी है। विद्यालय के शिक्षक सतीश चंद उपाध्याय ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे संस्थान ने हमेशा अपने छात्रों को एक स्वस्थ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान किया है ताकि वे प्रत्येक क्षेत्र की गतिविधि में विकास कर सकें चाहे वह शिक्षा, खेल या अन्य कोई अतिरिक्त भूमिका हो। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक शिशिर कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मारकंडेय यादव, जितेंद्र सिंह, भीषम प्रसाद, रामानंद उपाध्याय, जयप्रकाश, प्रिमेश कुमार, महेंद्र सिंह, नागेंद्र तिवारी तथा सुधा त्रिपाठी सहित शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।