मानव सेवा ही एन.एस.एस का उद्देश्य – डॉ. डी.के. राव
ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ही मानव सेवा है। आपदा प्रबंधन में भी स्वयं सेवक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। उक्त बातें अखिलभाग्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानापार में आयोजित सप्त दिवसीय कार्यक्रम तिसरे दिन मुख्य वक्ता इतिहास विषय के सहायक आचार्य डॉ डी.के. राव ने कही। उन्होने कहा कि महाराष्ट्र के लातूर जिले के खिलारी में आए भूकंप में स्वयं सेवकों ने भूकंप पीड़ितों की मदद की थी। स्वयं सेवक मलिन बस्तियों को गोंद लेकर उनके विकास के लीए कार्य करते हैं और उनके जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास करते हैं। इस अवसर कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार ने स्वयं सेवक व सेविकाओं को योग के बारे में जानकारी दी और उसके महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ शालिनी सिंह, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ मोहिनी मौर्या, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ रुपा सिंह, डॉ. राजेश्वर मिश्र, डॉ अरविंद कुमार, संजीव यादव सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।