मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता को देता है बढ़ावा:अमरजीत

Latest News in Hindi, India News, Breaking News Today, Gorakhpur News, Crime News,
मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता को देता है बढ़ावा:अमरजीत
व्यापार मंडल ने मनाया खिचड़ी मिलन समारोह
बांसगांव गोरखपुर ।बासगाँव संदेश। नगर पंचायत में व्यापार मंडल के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया खिचड़ी मिलन समारोह। जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जितेंद्र सिंह अमरजीत सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने खिचड़ी बनवा कर भगवान को चढ़ाया तत्पश्चात लोगों में वितरण कराया।इस मौके पर समाजसेवी अमरजीत सिंह ने कहा कि खिचड़ी मिलन समारोह आपसी समरसता को बढ़ावा देता है। सभी लोग इस पर्व पर संगठित होकर इस पर्व को मनाते हैं।आगे कहा कि धर्म कर्म के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए और समाजहित में सदैव तत्पर रहें।समाज को संगठित कर समाज को आगे बढाना हम सबका प्रथम कर्तव्य है।सामाजिक कुरीतियों को दूर करना व समाज के गरीब व जरूरतमन्दों को हर सम्भव मदद दिलाना समस्त समाज के लोगों का दायित्व होना चाहिए।
और कहा इस पर्व पर खिचड़ी का सेवन होता है जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है ये खाने में बहुत ही हल्की होती है।ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है।ये तेजी से वजन घटाने में मदद करती है। अपच और कब्ज की समस्या से निपटने के लिए भी आप दही और खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं।
इस मौके पर अभय अग्रवाल विनोद सिंह गिरजेश गुप्ता अमित इलेक्ट्रॉनिक इंद्रजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।