नए साल की पार्टी के जश्न में पीट-पीटकर युवक की हत्या

Latest News in Hindi, India News, Breaking News Today, Gorakhpur News, Crime News,
नए साल की पार्टी के जश्न में पीट-पीटकर युवक की हत्या
पड़ोसी के यंहा चल रहे डीजे पर नाचने गया था मृतक, केस दर्ज
गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मछली गांव के परसौनी टोले पर नए साल के जश्न की पार्टी के दौरान पीट पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर तत्काल कैम्पियरगंज व पीपीगंज थानेदार फोर्स के साथ पहुच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद लोगो पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया है। वही एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार मछली गांव के परसौनी निवासी रंजू पत्नी राममौल के घर शनिवार यानि 31 दिसम्बर की रात नए वर्ष के स्वागत का जश्न की पार्टी चल रही थी। घर पर डीजे भी चल रहा था औऱ घर के लोग डांस कर रहे थे। तभी वंहा पड़ोस का 22 वर्षीय सोनू पुत्र कृष्ण मुरारी पहुच गया और डीजे पर डांस करने लगा। इस दौरान उसका रंजू के परिजनों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद रंजू, शनि व मनोज पुत्र स्वर्गीय चौथी, रंजू की बहन और मनोज के बहन ने सोनू की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुची और सोनू को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल जाते समय सोनू की रास्ते मे मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस ने मृतक सोनू के पिता कृष्ण मुरारी के तहरीर पर नामजद लोगो पर केस दर्ज किया है।
वही रंजू पक्ष का आरोप है कि सोनू डीजे पर आंकर नाचने लगा और लड़कियों से छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद दोनो पक्ष में मारपीट हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस सम्बंध में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि युवक की पीटकर हत्या की गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।