इटली में सूखे से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा
इटली में भीषण गर्मी और लू के कारण देश सूखे का सामना कर रहा है। इटली की सरकार ने लू और सूखे को देखते हुए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। इटली के उत्तर क्षेत्र और पो नदी के आसपास के क्षेत्र सबसे ज्यादा सूखा का सामना कर रहे हैं।
इटली में अधिकांश क्षेत्रों में रिकॉर्ड-उच्च तापमान दर्ज किया गया है। पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। यह फैसला उत्तरपूर्वी इटली में हिमनद भूस्खलन के एक दिन बाद आया है जिसमें कम से कम सात लोग मारे गए थे। हिमनदों के ढहने के लिए उच्च तापमान को जिम्मेदार ठहराया गया है।
Post Views:
39