गोला गोरखपुर। बासगाँव संदेश। गोला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव इस बार काफी रोमांचक होने जा रहा है। प्रत्याशियों के आमने सामने की टक्कर मे कड़ा मुकाबला होने की पूरी संभावना है। खास बात यह है कि प्रत्याशियों ने जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी है। वही वोट को अपने पक्ष मे करने के लिए प्रत्याशी कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है। चुनाव कल 23 फरवरी दिन बुधवार को होना तय है। कुल 118 अधिवक्ता वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे।
इस बार अध्यक्ष पद के लिए गिरिजेश शाही व भारद्वाज पांडेय आमने सामने है। वही महामंत्री के लिए हरिवंश मणि शर्मा आमोद गौड़ व आनंद स्वरुप पाठक चुनाव मैदान मे है। कोषाध्यक्ष के लिए सुरज मणि दुबे व राजेश यादव मैदान मे है। वैसे तीनों पद के लिए होने वाले चुनाव मे कड़ा मुकाबला है लेकिन सबसे कड़ा मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए दिख रहा है। इधर परिसर मे चुनाव को लेकर खुब गहमा-गहमी का माहौल है।वही प्रत्याशियों के पक्ष से प्रत्येक दिन जलपान की व्यवस्था की जा रहा है। चर्चा तो यहा तक है कि वोटरों को रिझाने के लिए शाम-सुबह वोटरों के घरों पर दस्तक दे रहे है।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव : हर बार की अपेक्षा इस बार भी दिख रही गुटबाजी
इस बार की चुनाव मे काफी गुटबाजी नजर आ रही है बताया जाता है कि पहले इतनी गुटबाजी नही थी लोग उन्ही का चुनाव करते थे जो अधिवक्ता हित की लड़ाई मे सदैव आगे रहता था लेकिन इस बार के चुनाव का कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद को 17 बार संभाल चुके है गिरिजेश शाही
प्रत्येक वर्ष अधिवक्ता संघ का चुनाव होता है बताया जाता है कि लगातार कोई पदाधिकारी नही रह सकता एक बार चुने जाने के बाद उसे एक साल गैप देने के बाद ही चुनाव मैदान मे आ सकता है। इस बार 18 वीं बार अध्यक्ष पद के लिए गिरिजेश शाही मैदान मे है 17 बार अध्यक्ष पद को संभाल चुके है। लोग बताते है कि गिरिजेश शाही अधिवक्ताओं के हित मे हमेशा खड़े रहते है और उनके कार्यकाल मे बहुत से ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हुए है जिससे अधिवक्तागणों का हित सुरक्षित रहता है।