बारातियों से भरी स्कार्पियो बस से टकराई तीन की मौत, तीन घायल
गगहा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार ग्रामीण बैंक के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों से भरी स्कार्पियो का जनरथ बस से जोरदार टक्कर हो गया। जिसमें मौके पर तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये। घायलों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रह है।
बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के पोहिला गांव निवासी रामनारायन साहनी के पुत्र दीपक साहनी की बारात रविवार को गांव से गोरखपुर झरना टोला पर गई थी।
शादी संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह दुल्हन की विदाई कराकर लोग घर वापस आ रहे थे। अभी लोग गगहा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार पहुंचे थे कि बड़हलगंज की तरफ से गोरखपुर जा रही जनरथ बस से जोरदार टक्कर हो गया।
जिसमें बैठे 50 वर्षीय रामनारायन साहनी पुत्र धनुषधारी, 45 वर्षीय विष्णु शर्मा पुत्र नंदु शर्मा निवासी पोहिला व 22 वर्षीय विशाल मौर्य पुत्र वीरेंद्र मौर्य निवासी पुष्कर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बृजेश उर्फ भोला साहनी पुत्र डोमन साहनी, अक्षैवर मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य निवासी कोड़ारी, सर्वेश गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता निवासी कोड़ारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
https://www.facebook.com/106558345149461/posts/142337101571585/?sfnsn=wiwspmo&d=n&vh=e
जिनका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गाड़ी अक्षैबर चला रहे थे। आगे रामनरायन व बीच में बृजेश साहनी, विशाल मौर्य व सर्वेश गुप्ता बैठे थे। पीछे विष्णु शर्मा बैठे थे। मृतक रामनरायन दूल्हे दीपक के पिता थे। मृतक विष्णु शर्मा उनके घर का नाई था।