Aparna yadav join BJP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार में बड़ी सेंधमारी की है। मुलायम सिंह यादव की बहू Aparna yadav बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं।
यूपी BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में उन्होंने भगवा दल का दामन थामा।
Aprana yadav मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। बीजेपी ने अपर्णा यादव के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया है।
Aparna yadav ने कहा” मैं भाजपा की आभारी
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने बेहद संक्षिप्त उद्बोधन दिया और बीजेपी और उनकी योजनाओं को सराहते हुए आभार जताया।
उन्होंने अपने उद्बोधन में समाजवादी पार्टी और अपने परिवार के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। अपर्णा यादव ने कहा” कि मैं भाजपा की बहुत आभारी हूं। मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है। मैं पीएम मोदी के काम की प्रशंसा करती हूं।
अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं। काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।
भाजपा की सरकार में ही बहू बेटी सुरक्षित, बहू ने किया भाजपा ज्वाइन
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि अपर्णा यादव के बाद एक और बड़ा दिग्गज कल यानी गुरुवार को लखनऊ में भाजपा जॉइन करेगा। अब नयाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
यूपी में पार्टी के अध्यक्ष रहे लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ये टिप्पणी करते हुए मुलायम सिंह परिवार पर तंज भी कसा
वाजेपीय ने कहा, आज यादव परिवार की बहू भारतीय जनता पार्टी के साथ है। जो अपना परिवार नहीं संभाल सका और सरकार क्या बनाएगा। अखिलेश यादव को तो हार मान लेनी चाहिए। अभी तो देखते रहिए।
कल एक और बड़ी शख्सियत लखनऊ में पार्टी जॉइन करेगा। अपर्णा के आने से पार्टी मजबूत होगी और पूरे राज्य में अच्छा संदेश जाएगा। योगी आदित्यनाथ के राज में ही बहू-बेटियां सुरक्षित हैं। अब ये सब मान रहे हैं।
पिछले 5 सालों से यादव परिवार में चल रही थी तनातनी
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना सिंह के बेटे प्रतीक यादव और अखिलेश-डिंपल यादव के बीच पिछले पांच साल से तनातनी चल रही है। इस बीच कई बार लगा कि अपर्णा पाला बदलने वाली हैं लेकिन कोशिश परवान नहीं चढ़ सकी।
अखिलेश यादव ने 2017 में अपने पिता मुलायम सिंह यादव को पार्टी से हटाने के बाद अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट देने से मना कर दिया था। काफी मान मनौव्वल के बाद उन्हें टिकट मिला पर वो रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं।
इसके बाद योगी से उनकी मुलाकात होती रही। पिछले साल अपर्णा यादव ने आरएसएस प्रचारक से भेंट कर अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए 11 लाख रुपए का दान भी दिया। अपर्णा गोशाला चलाती हैं जहां खुद योगी आदित्यनाथ जा चुके हैं।
माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के बाद भाजपा ने अपर्णा को अपने पाले में लाकर अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है।
कौन है Aparna yadav
मुलायम की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा का जन्म एक जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक मीडिया कंपनी में थे। सपा की सरकार में वह सूचना आयुक्त भी रहे। अपर्णा की मां अंबी बिस्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं।
अपर्णा की स्कूली पढ़ाई लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट से हुई है। बताया जाता है कि प्रतीक यादव को वह स्कूल के दिनों से ही जानती थीं। साल-2010 में अपर्णा और प्रतीक की सगाई हुई और दिसम्बर 2011 में दोनों विवाह बंधन में बंध गए।
विवाह समारोह का पूरा आयोजन मुलायम सिंह के पैतृक गांव सैफई में किया गया था। अपर्णा और प्रतीक की एक बेटी है जिसका नाम प्रथमा है।
यह भी पढ़ें : गलन बढ़ने से घरों मे दुबके लोग