रूद्रपुर देवरिया। बांसगांव संदेश
एक स्वास्थ्य कर्मचारी की बेटी के खाते से जालसाजों ने एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी कर लिया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने जालसाजों के खाते से रुपया पीड़िता को वापस कराया। पीड़िता और उसके पिता ने पुलिस को धन्यवाद दिया।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के खैराबनुआ गांव के रहने वाले रंजित राय स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उनकी बेटी हर्षिता राय पढ़ाई करती है। उसका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है। बेटी के शुल्क के लिए पिता ने खाते में रुपया भेजा था। छात्रा के खाते पर जालसाजों की नजर पड़ गई। जालसाजों ने छात्रा के खाते से अलग-अलग समय में एक लाख बीस हजार रुपये उड़ा दिया। पीड़िता को जब खाते से रुपये की निकासी के बारे में जानकारी हुई तो उसने इसके बारे में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने इसकी जांच साइबर सेल को सौंपी। साइबर सेल ने जांच कर जालसाजों से पीड़िता के खाते में रूपये वापस कराया। पीड़िता के खाते में रुपये वापस कराने वाली साइबर सेल की टीम में दरोगा राहुल सिंह, हेड कांस्टेबल शिवमंगल यादव और कांस्टेबल प्रद्युम्न कुमार जायसवाल शामिल थे।