व्यापार मंडल एवं तरकुलहा धाम ट्रस्ट ने आयोजित किया दीपोत्सव
तरकुलहा देवी मन्दिर पर हुआ दीपोत्सव
चौरीचौरा गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा पर मां तरकुलहा देवी मंदिर पर पूजा पाठ तथा दीपोत्सव का आयोजन मां तरकुलहा देवी व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी एवं मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें ट्रस्ट तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी मंदिर परिसर के व्यापारियों द्वारा माता के जयकारे के साथ साथ 111 (एक सौ ग्यारह) दीप प्रज्वलित कर हर्ष व्यक्त किय।
दीपोत्सव कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष राज नारायण सिंह उपाध्यक्ष इंदल राजभर, महामंत्री राजेश जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष पासवान, उपाध्यक्ष हिमांचल साहनी, महामंत्री मुन्नीलाल चौहान, कोषाध्यक्ष हरीश राजभर, संरक्षक रमेश राय, विकास पाण्डेय, अमरनाथ जायसवाल, हरिओम, ऋषि कपूर, सचिन पासवान, दीपक सिंह, बबलू पासवान, किशन चौहान, जनार्दन, उदयभान शर्मा, जितेंद्र, धुव जायसवाल छोटेलाल मोदनवाल, रामभाई सहित सैकड़ों के संख्या में सामाजिक दूरी का पालन तथा कोविड नियमों का पालन करते हुए व्यापारी तथा ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें – खेल में नाम रोशन करें युवा : मुन्नीलाल