रुद्रपुर देवरिया बांसगांव संदेश
देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना पर पिटाई के मामले में थाने पर नहीं हुई सुनवाई। तो पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम में 1 जनवरी को कुछ दबंग लड़कों ने सुशांत रावत को बेरहमी से पिटाई कर डाली। लेकिन पुलिस दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से हिचकने लगी और पुलिस ने मामूली विवाद बता दिया पीड़ित सुशांत रावत की जिस तरह से पिटाई की गई है। उसका आंख बाल-बाल बच गया। अगर उसकी आंख की रोशनी चली गई होती। तब पुलिस कहती बड़ा विवाद है। आखिर क्यों थाने पर सुनवाई नहीं होने की वजह से पीड़ित निराश होकर देवरिया एसपी ऑफिस पहुंचता है।और न्याय की गुहार लगाता है।अगर मामूली विवाद था तो पीड़ित को एसपी ऑफिस पहुंचने की क्या जरूरत थी। अगर ऐसे ही थानाध्यक्ष अपनी ड्यूटी निभाएंगे तो पीड़ित को न्याय कैसे मिलेगा। यहां तो पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह उठ रहा है। अब देखना है। कि पुलिस दबंगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।