Report- Dhananjay Pandey
चौरीचौरा गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। विगत 1 जनवरी को वैष्णों देवी में हुई भगदड़ में चौरी चौरा के रामपुर बुजुर्ग के पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश सिंह के बेटे डॉ0 अरुण सिंह की दुःखद मृत्यु हो गई थी। भाजपा नेता रविकान्त तिवारी ने डॉ. अरुण सिंह के घर पहुंचकर शोक में डूबे पिता सत्य प्रकाश सिंह और उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान की। रविकान्त तिवारी ने कहा कि डॉ अरुण प्रताप सिंह अत्यंत सरल और मिलनसार स्वभाव के धनी थे। उनके निधन की खबर सुन पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. अरुण सिंह के असमय निधन से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई सम्भव नहीं हो सकती है।
Post Views:
158