Report- Dhananjay Pandey
विधानसभा चुनाव में बनेगी भाजपा सरकार : विधायक संगीता यादव
चौरीचौरा गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। चौरीचौरा में भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन रविवार को रामपुर रकबा गांव में आयोजित हुआ। विधानसभा 2022 चुनाव से पहले महिला संगठन भी जिलेवार कार्यक्रम कर बीजेपी को मजबूत करने में लगा हुआ है। विधायक संगीता यादव ने बीजेपी जिले व प्रदेश के अन्य जिलों से आई महिलाओं पदाधिकारियो का भव्य स्वागत किया। विधायक संगीता यादव ने मुख्य अतिथि बाल आयोग सदस्य निर्मला पटेल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। रामपुर रकबा गांव में विधायक संगीता यादव के आह्वान पर हजारों की संख्या में पहुची क्षेत्र की महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि चौरी चौरा में देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के डबल इंजन की सरकार का जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। मैं स्वयं जनता दरबार के माध्यम से नियमित सैकड़ों माताओ बहनो की समस्याओं का निदान कराने का प्रयास करती हूँ। मुख्य अतिथि निर्मला पटेल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभदायक योजनाओं जनधन योजना, आवास योजना, महिला सशक्तीकरण को विस्तृत तरीके से लोगो को बताया। विशिष्ट अतिथि अस्मिता चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी महिला मोर्चा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, जिला अध्यक्ष चंचल शुक्ला, महानगर मंत्री अनुपमा पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रिंकी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रेनू पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य उर्मिला त्रिपाठी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष ॠतु शाही, प्रदेश कार्यसमिति कुमकुम सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रबाला श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।