पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर अम्बरीष यादव ने बंधाया ढाढस
ब्रह्मपुर गोरखपुर। चौरीचौरा विधानसभा के ब्रह्मपुर ब्लॉक के छितहरी भरकछा निवासी बैजनाथ गौड़ उम्र 65 वर्ष की मौत शुक्रवार को हो गई। शुक्रवार को पत्नी फूलमती ने स्वयं मुखाग्नि दिया। सूचना मिलते ही शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रभारी/प्रत्याशी अम्बरीष यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनके साथ दुःख को साझा किया और उनको आर्थिक रूप से सहयोग किया। हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। अम्बरीष ने कहा कि मैं इस माँ के जज्बे को सलाम करता हूँ। यह एक समाज के लिए सीख और सबक दोनों है।गांव के ही होनहार नौजवान समाजसेवी, रंजीत यादव, रविन्द्र यादव, विपिन आदि लोगों ने लकड़ी की व्यवस्था किया। अम्बरीष यादव ने इन लोगों के जज्बे को सलाम किया। उक्त अवसर पर रमाकांत यादव जितेन्द्र यादव, नरेन्द्र गोंड, विपिन, सन्नी, मणिन्द्र भारती, आयुष गुप्ता, गंगाधर, विपिन यादव, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।