Report- Dhananjay Pandey
चौरीचौरा गोरखपुर।बाँसगाँव सन्देश। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र पाण्डेय ने शनिवार को ग्राम सभा महुअवा बुजुर्ग में बैठक कर 2022 में बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगो से अपील किया। उन्होने कहा कि अगर हम चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधि चुने गए तो चौरी चौरा विधानसभा की दशा और दिशा को बदलकर क्षेत्र का चौमुखी विकास कराने के लिए दृढ संकल्पित रहेगें । बैठक मे मृत्युंजय पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जगमोहन शुक्ला,कृष्ण मोहन पाण्डेय, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, राजेश,रिंकू मिश्रा, मधुसूदन मिश्रा, ओमप्रकाश पाण्डेय, शिव कुमार पाण्डेय, जोखन पाण्डेय, रामा पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
Post Views:
218